Friday, 4 September 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 3 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

एयरपोर्ट नौकरी के नाम पर ₹5.29 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर आरोपी फरार

एयरपोर्ट नौकरी के नाम पर ₹5.29 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर आरोपी फरार

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट और एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी.... ​आरोपी वैभव मेहता ने 3 बेरोजगार युवाओं को फर्जी ऑफर और जॉइनिंग लेटर देकर ऐंठे 5,29,049 रुपये... ​पीड़ित मनस्वी गहलोत, रितेश वर्मा और अमित प्रजापति से अलग-अलग किस्तों में हड़पी गई रकम...... ​जॉइनिंग के लिए पहुंचने पर हुआ ठगी का खुलासा.... पीड़ितों की शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने दर्ज किया केस..... ​जांच के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी..... ​एंकर - इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर आरोपी ने तीन बेरोजगार युवाओं को फर्जी ऑफर और जॉइनिंग लेटर थमाकर उनसे कुल 5 लाख 29 हजार 49 रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित जॉइनिंग की प्रक्रिया के लिए पहुंचे, तब जाकर उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पीड़ितों की शिकायत पर तुकोगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​वीओ - इंदौर में युवाओं को नामी कंपनियों और सरकारी संस्थानों में नौकरी का झांसा देकर चूना लगाने वाले ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के एमजी रोड स्थित अक्शा इंटरनेशनल कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास का है, जहाँ फरियादी अमित कुमार प्रजापति, रितेश वर्मा निवासी- स्कीम नंबर 78 और मनस्वी गहलोत ठगी का शिकार हो गए।​पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि विनोबा नगर निवासी आरोपी वैभव मेहता ने उन्हें एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो एयरलाइंस में पक्की नौकरी लगवाने का लालच दिया था। आरोपी वैभव मेहता ने युवाओं को अपने जाल में फंसाकर मनस्वी गहलोत से 1 लाख 14 हजार 650 रुपये, रितेश वर्मा से 2 लाख 74 हजार 399 रुपये और अमित प्रजापति से 1 लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। इस तरह आरोपी ने तीनों पीड़ितों से कुल 5 लाख 29 हजार 49 रुपये ऐंठ लिए और उन्हें इंडिगो एयरलाइंस व एयरपोर्ट अथॉरिटी के फर्जी ऑफर व जॉइनिंग लेटर थमा दिए।​जब पीड़ित जॉइनिंग करने पहुंचे, तो वहां संबंधित अधिकारियों ने पत्रों को फर्जी बताया। इसके बाद पीड़ितों ने तुकोगंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी वैभव मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

← सभी खबरें